चंडीगढ़. हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने आज विधानसभा स्पीकर के पीए से मिलकर हजकां के पांच विधायकों के दलबदलने संबंधी याचिका सौंपी। जिसमें पांचों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्हें हजकां के पदाधिकारियों के मनोनयन करने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि वे ऐसे कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेवारी सौंपेंगे, जो बिकाऊ ना हों, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में लिखित रूप से मध्यावधि चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को दोबारा से नए स्तर पर तैयार किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment