Wednesday, December 9, 2009

गौवंश की रक्षा के लिए बनेगा आयोग : हुड्डा

हिसार. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हंड्डा ने आज पशु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ऐलान किया कि जल्द ही हिसार में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिससे पशुपालकों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शीघ्र ही गौ आयोग का भी गठन किया जाएगा, जिसके तहत गौवंश पर होने वाले तमाम तरह के अत्याचारों पर अंकुश लग पाएगा। उन्होंने भैंस पालकों विशेषकर मुर्राह नस्ल की भैंस पालक को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपए की इनाम राशि की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पशुपालक की मुर्राह नस्ल की भैंस 25 किलोग्राम से अधिक दूध देगी, उसे सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में गौ वंश को बढ़ाने के लिए व उनकी रक्षा के लिए शीघ्र गो आयोग का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों को भी शामिल कर गौवंश की रक्षा के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के साथ पशुपालन एवं कृषि मंत्री परमवीर सिंह, नलवा के विधायक संपत ङ्क्षसह, पूर्व विधायक जयप्रकाश सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद बरवाला के विधायक रामनिवास घोड़ेला के निवास पर तथा इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व इनेलो शहरी प्रधान जोगेंद्र सिंह काहलों के निवास पर जलपान करेंगे तथा इसके बाद हिसार स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter