फतेहाबाद/प्रदीप. यूथ वैलफेयर फैडरेशन द्वारा आज वैश्यावृति, कन्या भ्रूण हत्या व नशे के विरोध में एक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को इन बुराइयों के प्रति सचेत किया। यह रैली आज पपीहा पार्क से चलकर पूरे शहर से होकर गुजरी। रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व मुख्यातिथि एसडीएम डा. जयकिशन आभीर ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को सुधारने के लिए जागरूकता की जरूरत है। आज समाज में ऐसी बुराइयां फैल चुकी है, जो समाज की जड़ों को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्यावृति समाज पर कलंक है, जिसमें एक बार प्रवेश करने पर महिलाओं का जीवन नरक के समान हो जाता है। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ ओपी आर्य ने कहा कि समाज से इन बुराइयों को मिटाने के लिए जागरूकता की जरूरत है। इस मौके पर डा. अनामिका बिश्नोई ने कहा कि भू्रण हत्या के कारण लड़के व लड़कियों में अंतर बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर नरसी गोयल, व्यासकरण लूथरा,धर्मपाल, अनिल, बादल, डा. हंसराज, डा. पी दयाल, ओमप्रकाश, सचिन, सोनू व नरेंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment