फतेहाबाद. टैगोर मॉडल स्कूल का प्रथम सेमेस्टर का परिणाम सर्वोत्तम रहा। सेकंडरी परीक्षा में कुल 108 में से 90 छात्रों ने प्रथम डिविजन हासिल की व 42 छात्रों ने मैरिट हासिल की। स्कूल में पहला स्थान शिवम भाटिया(92.5 प्रतिशत), दूसरा स्थान कौशल चांदना(91.03 प्रतिशत) व तृतीय स्थान शीनू छाबड़ा (88.4 प्रतिशत)ने हालिस किया। इसके अलावा हीना टुटेजा, रिया रहेजा, योगेश चराईपोत्रा, आकाश नारंग, रिया चौधरी, नताशा जुनेजा, निशा चौहान, रैना चित्कारा ने टॉप टेन में स्थान बनाया। इसी प्रकार मिडल परीक्षा में परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कुल 65 में से 58 ने प्रथम डिविजन और 36 ने मैरिट स्थान हासिल किया। स्कूल में पहला स्थान अलका तनेजा(91.6 प्रतिशत), दूसरा स्थान तजिंद्र कौर(90.9 प्रतिशत) व तीसरा स्थान सोना चौहान(88.5 प्रतिशत) ने हासिल किया। मैट्रिक में कौशल चांदना ने साइंस में 100 प्रतिशत अंक लेकर विशेष उपलब्धि हासिल की। मुख्याध्यापक बनवारी लाल तनेजा, मुख्य प्रबंधक शैलेन भास्कर व उप मुख्याध्यापिका ज्योति तनेजा ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment