फतेहाबाद, हलके के लोगों ने विधानसभा चुनाव में मुझे पूरा मान-सम्मान और समर्थन दिया लेकिन चुनाव परिणाम में जो कौर कसर रही उसमें जो कमी रही है उसे आगे सुधार लेंगे। यह बात पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुड़ाराम ने आज गांव दैयड़ में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने आज जांडवाला बागड़, ढाबी खुर्द, ठुईंया, पीली मंदौरी, बन मंदौरी, मेहूवाला, बोदीवाली, सरवरपुर, ढाणी ढोबा, आजाद नगर व गिलाखेड़ा का दौरा कर लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद हलका के लोगों का मैं कर्जदार हॅू जिनका कर्जा में ताउम्र हलका के लोगों की सेवा करके उतारूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ व्यापार मंडल पूर्व प्रधान टेकचंद मिढ़ा, कैप्टन बनवारी लाल,बलजीत बैनीवाल, सुनील चौधरी, बलदेव चौधरी, व्यासकरण लूथरा, देवीलाल साई,मोहन लाल साई, देवेन्द्र सांवत, जुगलाल टुटेजा, आत्मा राम बैनीवाल, टेकचन्द राव, भूप सिंह गोदारा, करण सिंह, सत्या विद्यार्थी, शम्मीरति,उपास भट्टी, रामजीलाल, अजीत माचरा, सतपाल अरोड़ा, राजेन्द्र ठाकुर, रणसिंह,कर्ण सिंह, रोहताश आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment