फतेहाबाद/रुखाया. विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर गत रात फाजिल्का से दिल्ली जाते समय कुछ समय के लिए पूर्व नगर पालिका प्रधान सतपाल बंसल के निवास पर रुके। इस मौके पर उन्होंने अपने जादू की कुछ कलाएं दिखाईं। इसके उपरांत वे मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा से भी मिलें। इस दौरान कुछ ही समय में उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने नोटों की बरसात करने का जादू कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस मौके पर विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि जल्द ही वे फतेहाबाद में एक जादू शो करने की योजना बना रहे हैं। आज तक वे फतेहाबाद में 5 शो कर चुके हैं। विश्व में अब तक वे 28 हजार शो कर चुके हैं। 23 हजार शो का 1 करोड़ 60 लाख रुपए उन्होंने हरियाणा सरकार को दान दिया है।
No comments:
Post a Comment