Tuesday, December 22, 2009

स्मारक के लिए जगह देने की घोषणा पर जताया आभार

फतेहाबाद। भारत-पाक विभाजन के समय शहीद हुए पंजाबी समुदाय के शहीदों की याद में बनाए जाने वाले स्मारक के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जमीन देने की घोषणा करने के बाद फतेहाबाद पंचनद सेवा समिति ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। पंचनद सेवा समिति द्वारा शहीदों की याद में कुरूक्षेत्र में स्मारक बनाए जाने की काफी समय से की जा रही थी। बीते दिन मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए स्मारक बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद पंचनद सेवा समिति के सदस्यों में काफी हर्ष और उत्साह है। फतेहाबाद पंचनद सेवा समिति के प्रधान विजय निर्मोही व युवा विंग के प्रधान शैलेन भास्कर ने बताया कि समिति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का फैसला स्वागत योग्य है। इस मौके पर समिति के प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य चंद्रभान मुंजाल, एनसी वधवा, राज मुंजाल, अशोक मक्कड, जिला कार्यकारिणी सदस्य रिंकु, मुलखराज चावाला, दर्शन नागपाल, आरके मेहता, राधेश्याम, किशोरी लाल, नरेंद्र गिल्होत्रा, अजय मेहता, मदन गिल्होत्रा, पूर्ण चंद ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter