फतेहाबाद. एमएम कॉलेज प्रबंधन समिति के उपप्रधान डॉ.विनोद बतरा की धर्मपत्नी डॉ.प्रभा बतरा का कल आकस्मिक निधन होने से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज स्थानीय शिवपुरी में किया गया। डॉ.प्रभा बतरा के बड़े पुत्र डॉ.राहुल बतरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के लगभग सभी गणमान्य लोग मौजूद थे। उनके निधन पर श्री रघुनाथ मंदिर सभा के प्रधान टेकचंद मिढ़ा, सर्व प्रिय पंजाबी दल, श्री राधाकृष्ण रसिक सेवा मंडल के प्रधान तरुण बजाज ने शोक जताया। वहीं आज कॉलेज में एक शोक सभा रखी गई, जिसमे एमएम कॉलेज, एमएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन एवं एमएम पालिटैक्नीक स्टाफ तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गहर दुख प्रकट करते हुए उनकी समाज में दी गई सेवाओं को याद किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
No comments:
Post a Comment