फतेहाबाद. प्लास्कि के बेग पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगरपरिषद के अधिकारियों को एक दुकान का चालान काटना उस समय काफी महंगा पड़ा, जब दुकानदारों ने इक् होकर बवाल खड़ा कर दिया और नप अधिकारियों को मजबूरन दुकान का चालान रद्द करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने उन्हें 18 दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन विभाग ने आज नोटिस का समय रहते हुए भी दुकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानदारों के विरोध के चलते नगरपरिषद के अधिकारियों को अपना अभियान सोमवार तक रोककर वापिस नप कार्यालय लौटना पड़ा। नगरपरिषद द्वारा दुकान का चालान रद्द कर दिया था, लेकिन विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया है। नप अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 18 दिसंबर तक इन प्लास्टिक बेगों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। इस निर्देशों को लागू करवाने के लिए आज नगरपरिषद के ईओ ने अपनी टीम के साथ बाजार में छापामार कार्रवाई की और एक दुकान का पॉलीथीन का प्रयोग करने के कारण चालान कर दिया। इसके बाद वहां पर दुकानदार इक्_े हो गए और उन्होंने वहां प्रशासन अमले का विरोध करते हुए उन्हें समय सीमा भी बताई। दुकानदारों का आरोप था कि जब जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 18 दिसंबर तक का समय दिया गया है तो नगरपरिषद के अधिकारी कैसे छापामार कार्रवाई कर सकते हैं। जब उन्होंने काटे गए चालान का विरोध किया तो नगरपरिषद के अधिकारियों ने चालान रद्द कर दिया। तथा कार्रवाई को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इस बारे में नगरपरिषद के सचिव ने बताया कि उन्होंने दुकानदारों को सचेत करने के लिए छापामार कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 8 गुणा 12 इंच साइज से छोटे लिफाफों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उन सभी बड़े लिफाफों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जिनकी मोटाई 30 माइक्रोन से कम है। उन्होंने बताया कि 30 माइक्रोन से कम के सभी प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इन निर्देशों की पालना न करने वालों पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके चालान किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment