Saturday, December 19, 2009

जीटी रेोड़ से हटवाया अतिक्रमण

फतेहाबाद/प्रदीप. आज स्थानीय जीटी रोड पर यातायात पुलिस द्वारा दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस कारण दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने अपना सामान दुकान के आगे से स्वयं हटाना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार निरीक्षक संत कुमार व उनकी टीम ने जीटी रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि यदि उन्होंने अपना सामान नहीं उठाया तो उनका चालान काट दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अतिक्रमण हटाने में उनका सहयोग करें, ताकि आम जन को इससे छुटकारा मल सके और हाइवे पर यातायात में किसी प्रकार की कोई बाधा न पहुंचे। इस अवसर पर एएसआई जसपाल सिंह भी थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter