फतेहाबाद. बीएसएनएल विभाग ने अन्य दूर संचार कंपनियों को पछाड़ते हुए अपने उपभोक्ताओं को एक तोहफा देते हुए घर-घर जाकर टेलीफोन लगाने की उड़ान योजना शुरू की है। इसमें उपभोक्ता को केवल विभाग द्वारा जारी किए नंबरों पर काल करनी होगी और कर्मचारी घर आकर टेलीफोन व्यवस्था शुरू कर देंगे। 15 दिसंबर से शुरू हुई इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएनएल विभाग द्वारा कुछ समय पूर्व अपने उपभोक्ताओं के लिए शिखर योजना आरम्भ की थी। इस योजना में पांच अलग-अलग श्रेणीयों में उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाता था। इस योजना के अधीन विजय योजना मोबाइल के लिए, दोस्ती योजना पीसीओ के लिए, कुबेर योजना लीज लाइज के लिए , संचय योजना डिफाल्टरों से राशि एकत्रित करने के लिए व उड़ान योजना ब्रॉड बैंड व लैंड लाइन योजना को ओर अधिक विकसित करने के लिए शुरू की गई है। उड़ान योजना में उपभोक्ता विभाग द्वारा दिए गए नंबर 1500 व 1504 पर काल कर सकते हैं या 9467901500 पर एसएमएस कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता को अब विभाग के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे, बल्कि केवल एसएमएस करना होगा। विभाग के पास सूचना पहुंचते ही कर्मचारी आपके दिए गए स्थान पर पहुंचकर वहां पर लैंड लाइन या ब्रॉडबैंड लगने की स्थिति का अवलोकन करेंगे। कर्मचारियों द्वारा अवलोकन करने के बाद उपभोक्ता को लैंड लाइन या ब्रोडबैंड सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।हिसार एसएसए द्वारा इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment