फतेहाबाद/प्रदीप. बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान जवाहर चौक के दुकानदार व लोगों ने जाम लगा दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे शहर थानाध्यक्ष प्रकाशचंद ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मिली जानकारी के अनुसार जवाहर चौक में पिछले काफी दिनों से सफाई की अव्यवस्था बनी हुई है। दुकानदार विजय कुमार, दलीप शर्मा, रामेश्वर, नरेश कुमार, अमरीक सिंह व नवीन कपूर ने बताया कि जवाहर चौक में पिछले काफी दिनों से सफाई की बिगड़ी हुई है। उनका कहना है कि इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी आसपास की गलियों से सफाई करके गंदगी जवाहर चौक की सड़क पर डाल देते हैं। इस गंदगी को कर्मचारी उठाते नहीं है। उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने कई बार नगरपरिषद के अधिकारियों से शिकायत भी की थी, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके साथ ही यहां पर कोई शौचालय भी नहीं है। अपनी इन्हीं परेशानियों को लेकर दुकानदारों व लोगों ने जाम लगा दिया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थानाप्रभारी प्रकाशचंद मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया
No comments:
Post a Comment