रतिया/इंदौरा, खान. कंवलगढ़ ढाणी निवासी एक युवक ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजन उसका शव फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में ले आए। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी कंवलगढ़ निवासी 30 वर्षीय मंगल ने आज संदिग्ध परिस्थितयों में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को चली तो वे उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद ले आए।
No comments:
Post a Comment