Wednesday, December 16, 2009

बैंकों की हड़ताल, करोड़ों का लेन देन प्रभावित

फतेहाबाद. बैंकों के विलय को लेकर आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन व आल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर आज राष्ट्र व्यापी हड़ताल के तहत फतेहाबाद जिले के अधिकर बैंक बंद रहे, जिसके कारण करोड़ों रुपए का काम प्रभावित हुआ। आज फतेहाबाद के अधिकतर बैंकों में कामकाज ठप्प रहा और अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कुछ बैंक हड़ताल के कारण सुबह से नहीं खोले गए। इस हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के कुछ बैंकों में चाहे कामकाज थोड़ा-बहुत चलता रहा। बैंक एसोसिएशन के कर्मचारी व अधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो शीघ्र ही कड़ा कदम उठाया जाएगा। हरियाणा बैंक इंपलाइज फैडरेशन के जिला प्रधान सूरजभान राठी ने बताया कि सरकार द्वारा बैंकों का विलय किया जा रहा है। छोटे बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय होने के कारण उनका वजूद समाप्त होता जा रहा है। इसके कारण कर्मचारी भी बेरोजगार होते जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter