फतेहाबाद/प्रदीप. शहर की ठाकर बस्ती में आज तड़के करीब साढे तीन बजे कथित प्रेम प्रसंगों के चलते भांजे द्वारा अपनी मांमी की गोली मार कर हत्या करने तथा खुद जहर खाकर आत्महत्या करने की मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पुत्री खुशबू के ब्यान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल को उनके घर से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आज तड़के मामी भांजे के रिश्तों को कलंकित करते हुए भांजे ने पिस्तौल से अपनी मामी की गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में स्वयं जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड के पीछे दोनों में कथित तौर प्रेम प्रसंग होना माना जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया और मृतका की लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिल दहला देने वाली इस लोमहर्षक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और दिनभर लोग इस बारे में तरह-तरह की बातें करते रहे। जानकारी के अनुसार मृतका सुमन पत्नी रमेश कुमार ठाकर बस्ती में रहती थी और लघु सचिवालय में कार्य करती थी। महिला के पति की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी। मृतका अपनी सास, दो लड़के व एक 15 वर्षीय लड़की के साथ रहती थी। बताया गया है कि मृतक रमेश कुमार का भांजा भी पिछले कुछ दिनों से उनके घर रह रहा था। जहां उनमें आपसी प्रेम परवान चढ़ गया, परंतु कुछ समय बाद किन्हीं कारणों से उनमें विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर आज सुबह रमेश का भांजा कपिल सुमन के घर आ घुसा, जहां पर सुमन अपनी लड़की के साथ सोई हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रमेश ने घर में घुसकर बैड पर सोई हुई अपनी प्रेमिका को एक गोली छाती पर व एक गोली जांघ पर मारी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी कपिल घर से बाहर आ गया और जहर का सेवन कर लिया। जहर का सेवन करते ही वह कुछ दूरी पर जाकर गिर गया और उसकी भी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद व डीएसपी सुरेश कोशिक भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी सुरेश कोशिक ने बताया पुलिस को शव के पास दो खाली खोल बरामद हुए है, लेकिन अभी तक पिस्तौल बरामद नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment