फतेहाबाद/प्रदीप. प्रदेश सरकार ने फसलों के अच्छे भाव व खरीद के पुख्ता प्रबन्ध कर किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है। ये विचार मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिह गिलाखेड़ा ने आज गांव धांगड़ में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री गिलाखेड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति सचेत है। किसान की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए सरकार जहां किसानों को खाद, बीज व दवाओं पर सबसिडी उपलब्ध करवा रही है, वहीं फसलों के अच्छे भाव किसानों को दिए हैं। श्री गिलाखेड़ा ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद भी उन्हें जनता ने भारी समर्थन देकर जीत दिलवाई। उन्होंने आज गांव मताना, एमपी रोही, काजलहेड़ी, ढाणी माजरा, माजरा, बीसला, ठोबा ढाणी, गोबिन्द नगर, खानपुर, मसीतां ढाणी, ढाणी चेतनपुर व ढाणी टाहलीवाली में जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर एडवोकेट गुलबहार सिंह, ओमप्रकाश बागड़ी, राजपाल भाम्भू, अजीत राव, रमेश कसवां, कृष्ण पूनिया, विनोद गढ़वाल, विजय ढिंगसरा, धीरज गिलाखेड़ा, जगत सिंह, सरजीत दहिया, बलबीर जांदू, निहाल सिंह गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment