Monday, December 21, 2009

परमाणु संयंत्र से मिलेगा रोजगार : दुड़ाराम

फतेहाबाद, कांग्रेस ही देश व प्रदेश का भला कर सकती है। प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस में आस्था जताकर विकास के नए द्वार खोले हैं। यह बात पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौ. दुड़ाराम ने आज अपने धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आज गांव मताना, धांगड़, एमपी रोही, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, खाराखेड़ी, भोडाहोशनाक, चिंदड़,बड़ोपल, धारनियां, चबलामोरी, सालमखेड़ा, मियाखां, बीघड़, बनगांव व स्वामीनगर का दौरा कर लोगों का विधानसभा चुनाव में दिए गए समर्थन व सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी चुनाव लड़ा परंतु थोड़े अंतर से हार गए। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। दो लडऩे वालों में एक ही जीतता है। परंतु जनसेवा का जो जज्बा उनके दिल में है वह जारी रहेगा। जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से करता रहूगा।क्षेत्र की जनता के लिए उनके घर के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। अगर किसी को कोई समस्या है तो वे उनसे मिल सकते है। वे उनकी समस्या दूर करने का अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विकास करवाने को कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार लोगों को समूचित बिजली सप्लाई के लिए प्रयास कर रही है। फतेहाबाद क्षेत्र में भी गांव कुम्हारिया-गोरखपुर में परमाणु बिजली संयत्र लगाया जा रहा है जिससे विकास के नए अध्याय की शुरूआत होगी। प्लांट के लगने के उपरांत बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, किसानों को जमीन के अच्छे भाव मिलेंगे और शिक्षा में भी क्षेत्र अव्वल होगा। गांवों में पहुुंचने पर श्री दुड़ाराम का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान टेकचंद मिढ़ा, सुधीर गोदारा, बलदेव चौधरी, जगदीश जाखड़, टेेकचंद राव, सतपाल अरोड़ा, देवेंद्र सांवत, राजेंद्र ठाकुर, कृष्ण रोहज, शम्मी रत्ति, भूप सिंह सरपंच, ब्लाक समिति भूना के चैयरमेन प्रवीन राणा, बलदेव खिचड़, राजबीर बिश्रोई, उग्रसेन, महाबीर खिचड़, पूर्व प्रधान अनिल गर्ग, गुरबख्श सेठी, ओमप्रकाश गर्वनर, ओमप्रकाश मेहता सरपंच, लेखराज लाली, भजनलाल खिचड़, हंसराज मराठी, कर्ण सिंह रामसरा, रणसिंह लायल, रोहताश मेहूवाला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter