Friday, December 25, 2009

वास्तविक पदों पर ही कार्य करेंगे रोडवेज कर्मी

रणधीर मताना
फतेहाबाद। अपने अधीनस्त कर्मचारियों को उनके वास्तविक पदों से हटाकर अपने तरीके से कार्य करवाने वाले रोडवेज विभाग के अधिकारी अब अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। परिवहन आयुक्त ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी करके इस तरफ ध्यान देने के निर्देश जारी किए हैं ताकि विभाग का कार्य सही प्रकार से चल सकें। परिवहन आयुक्त द्वारा सभी रोडवेज महाप्रबंधक, सीनियर मेकेनिकल इंजीनियर, फ्लाइंग स्कवायड आफिसर, महाप्रबंधक/डीटीसी केंद्रीय हरियाणा रोडवेज वर्कशाप करनाल व हिसार को जारी किए पत्र में सख्त निर्देश दिए हैं कि अब रोडवेज के कर्मचारी अपने वास्तविक पदों पर ही कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके नोटिस में आया है कि रोडवेज विभाग में एक लंबी संख्या में कर्मचारी अपने वास्तविक पदों पर ड्ïयूटी नहीं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कई स्थानों पर क्लर्कों, परिचालक, चालक के पदों को बदला गया है जो कि सरकार के नियम व निर्देशों के खिलाफ है। रोडवेज अधिकारी किसी कर्मचारी से उसके वास्तविक पद से अलग ड्यूटी करवाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter