Saturday, December 12, 2009

'जिन्दगी ने सांसद तंवर के समक्ष रखी सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग

फतेहाबाद . जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर स्थित मैदान में लगे गंदगी के ढेर उठवाने जाने की मांग को लेकर समाज सेवी संस्था जिन्दगी के पदाधिकारी आज सांसद अशोक तंवर से मिले। इस दौरान संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने सांसद तंवर को डीईओ कार्यालय के बाहर सफाई व्यवस्था बदहाल होने की विस्तार से जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष ने सांसद से मांग की कि स्वच्छ फतेहाबाद, स्वच्छ समाज बनाए जाने की मुहिम को आगे बढ़ाए जाने की दिशा में ही वे इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी से भी गंदगी के इन ढेरों को उठावाए जाने की मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक डीईओ ने उनकी इस मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस पर सांसद अशोक तंवर ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को निर्देश दिए कि वे इस मामले की जांच करके तुरंत प्रभाव से जिन्दगी संस्था की स्वच्छ फतेहाबाद बनाए जाने की मुहिम में उनका साथ दें। अतिरिक्त उपायुक्त अशोक गर्ग ने भी संस्था पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया।इस अवसर पर पार्षद विरेन्द्र नारंग, सुभाष पपीया, प्रमुख समाज सेवी शम्मी रत्ति, सुरेन्द्र नायक, विकास मैहता, मुकेश नारंग इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter