Thursday, December 10, 2009

कुलदीप की दुकान जल्द बंद होगी : गर्ग

फतेहाबाद। हरियाणा की वर्तमान सरकार चट्टान की तरह मजबूत है तथा अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। विपक्षी पार्टियों के नेता बिना सिरपैर की बात कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है, उसमें वे कतई सफल नहीं होंगे। यह बात बजरंग दास गर्ग ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई के बारे में कहा कि उनकी दुकान को जल्द ही ताला लग जाएगा। उन्होंने हजकां छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि इन विधायकों ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के उन बयानों को मनघढ़ंत बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु संयंत्र बनने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जबकि ऐसा नहीं है, क्योंकि इससे पूर्व भी हमारे देश के साथ-साथ कई बड़े विकसित देशों में भी परमाणु आधारित बिजली संयंत्र कार्य कर रहे हैं, जहां पर अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। ये तो सिर्फ क्षेत्र में हो रहे विकास में रोड़ा अटकाने चाहते हंै। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने व्यापारिया के हित के लिए कई नीतियां अपनाई हैं, जिससे अब व्यापारी वर्ग खुलकर सामने आने लगा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान रोहताश साहू, पूर्व प्रधान टेकचंद मिढ़ा, डॉ.आत्मप्रकाश मेहता, अशोक नारंग, रामनिवास गर्ग, श्याम सुंदर बंसल, पवन कालापीला, भीमसेन बवाज, गोपाल चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter