हिसार. शहर के 12 क्वार्टर रोड स्थित शमशान घाट से बच्चों के शव गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार 12 क्वाटर रोड स्थित शमशान घाट से लगभग 50 बच्चों के शव गायब हो गए हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब शिव नगर निवासी लाल ङ्क्षसह तीन दिन पूर्व दफनाए गए अपने पुत्र सुनील की क्रिया के लिए शमशान घाट पहुंचा। शमशान घाट पहुंचने पर जब उसने बच्चे के दफनाए गए स्थान पर खाली गड्ढा देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इसकी शिकायत शमशान घाट समिति सदस्यों से की। खबर की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया। क्षेत्र के अन्य लोगों ने जब वहां पहुंचकर जगह का जायजा लिया तो वहां से 50 अन्य बच्चों के शव भी गायब मिले और गड्ढे खाली पाए गए। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगया कि शमशान घाट समिति के सदस्यों की लापरवाहीपूर्ण रवैये से ऐसी घटना घटी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना किसी तांत्रिक की भी हो सकती है। जो अपने तंत्र क्रिया के लिए मृतक बच्चों के शव निकाल रहा है। उधर पुलिस अधिकारियों व शमशान घाट समिति के सदस्यों ने इस आवारा कुत्तों द्वारा किया गया कार्य बताया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रवासियों ने पूर्व में भी शिकायत की थी कि शमशानघाट से कुत्तों द्वारा शव निकाले जा रहे हैं। मृतक बच्चे सुनील लाल ङ्क्षसह ने बताया कि जब तीन दिन पूर्व जब वह अपने बच्चे के क्रियाक्रम के लिए शमशान घाट में गया हुआ था तो वहां पर कुत्ते किसी अन्य बच्चे के शव को शमशान घाट से निकालने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें उन्होंने मार भगाया था। समिति सदस्यों की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment