डबवाली. जिला सिरसा को स्वाईन फ्लू लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पूर्व गांव गदराना में स्वाईन फ्लू से एक युवक की मौत के बाद रविवार को एक ओर मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति को उपचार के लिए परिजनों ने सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। जानकारी अनुसार गांव गदराना निवासी एक दिहाड़ीदार मजदूर पिछले कुछ समय से बीमार चला आ रहा था और इसी हालत में शनिवार को वह ग्वार का चारा बेचने के लिए बीकानेर (राजस्थान) में चला गया। वहां पर हालत बिगडऩे पर वह बीकानेर स्थित अस्पताल में भर्ती हुआ। डॉक्टरी जांच में उसे स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई। रविवार को पीडि़त व्यक्ति को सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीडि़त व्यक्ति की पहचान मिट्ठू सिंह के रूप में हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
No comments:
Post a Comment