Tuesday, December 22, 2009

फतेहाबाद को बनाया विकास में नंबर 1: दूड़ाराम

फतेहाबाद.हार-जीत राजनीति के दो पहलू है। जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। यह बात पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम ने आज गांव खाबड़ाकलां में एक ग्रामीण जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। व्यक्ति को जीत से कभी गुमान नही करना चाहिए और हार से कभी निराश नही होना चाहिए। जनता का फैसला हमेशा ठीक होता है। उन्होंने कहा कि हल्के की जनता ने वर्ष 2005 के चुनाव में उन्हें विजयी कर विधानसभा भेजने का काम किया। जितना मुझ से बन पड़ा मैंने हल्के के विकास में कोई कमी नही छोड़ी। जो व्यक्ति मेरे पास अपना समस्या ले कर आया मैंने तत्काल उसकी समस्या का निदान किया। गलियों को पक्का करवाया और पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई। यही कारण है कि आज फतेहाबाद विकास के मामले में अग्रणी है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की सरकार मुख्यमन्त्री चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में जनता के कल्याणहेतु लाभकारी योजनाएं लागू करके प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है। उन्होंने आज ढिगसरा, सिरढान, किरढान, बनावाली, ढाण्ड, ढाणी पुरबियां, शेखुपुर दड़ौली, सुलीखेड़ा, खाबड़ा, गदली, रामसरा, ढाबी, भट्टू गांव में जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान टेकचंद मिढ़ा, कैप्टन बनवारी लाल,बलजीत बैनीवाल, देवीलाल साई, मोहन लाल साई, देवेन्द्र सांवत, टेकचन्द राव, भूप सिंह गोदारा, करण सिंह, सत्या विद्यार्थी,शम्मीरति,उपास भट्टी, रामजीलाल, अजीत माचरा, सतपाल अरोड़ा, राजेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter