Thursday, December 10, 2009

पैट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई 16 को होगी बाधित

फतेहाबाद। भारत पेट्रोलियम द्वारा पैट्रोलियम एसोसिएशन को जो टेंडर दिए गए थे, उनका समय पूरा हो चुका है। अब नए टेंडर मांगे गए हैं, जिनमें उनके साथ भेदभाव बरता जा रहा है, जो उन्हें किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा। इसके लिए वे 16 दिसंबर को अपनी गाडिय़ां बंद रख तेल सप्लाई बाधित रखेंगे। यह बात हरियाणा पेट्रोलियम टैंकर एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह बोगी ने कही। वे आज यहां ड्यूक रेस्टोरेँट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शमशेार सिंह ने बताया कि पिछले टैंडर में जहां तेल सप्लाई के लिए उन्हें एक रुपए 52 पैसे प्रति किलोलीटर प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलता था, वहंी अब नए टैंडरों में यह दर काफी कर रखी गई है। इस महंगाई के दौर में उन्हें इससे काफी नुक्सान होगा। इसके विरोध में वे 16 दिसंबर को अपनी सभी गाडिय़ां बंद करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने विभाग व प्रशासन को इस बारे में अवगत करवा दिया है। इस मौके पर भिवानी प्रधान अशोक सिंगला, संजीव मोंगा, प्रदीप गुप्ता, अजय गोयल, आनंद गोयल, गौरव गोयल, अश्वनी, तेजपाल व गगनदीप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter