Thursday, December 10, 2009

पैट्रोल पंप मालिक से 1.5 लाख लूटे

फतेहाबाद। जिले में एक के बाद एक चोरी-डकैती व लूट की घटनाएं हो रही है और पुलिस प्रशासन इन सबकी अनदेखी करके चैन की नींद सोया हुआ है। लाखों कोशिशों बावजूद पुलिस का लूटेरों के गिरेबान तक हाथ नहीं पहुंच पा रहा है और वो एक-एक करके लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की लापरवाही व आम आदमी को सुरक्षा मुहवैया करवाने में नाकामी लूटेरों ने जमकर फायदा उठाते हुए पंजाब से सटे टोहाना को अपना निशाना बनाया हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण टोहाना का पंजाब से सटा होना है, जहां लूटेरे वारदात को अंजाब देकर पंजाब में फरार हो जाते हैं, जहां से उन्हें पकडऩा काफी मुश्किल होता है। पिछले एक पखवाड़े में टोहाना क्षेत्र में हुई लूट की तीन बड़ी वारदात हो चुकी है, जिनमें दो का पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जबकि तीसरी वारदात में लूटेरे पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े थे, जिन्हें अब पुलिस प्रोटैक्शन वारंट पर ले आई है और उनसे पूछताछ चल रही है। लूटेरों ने टोहाना में पुलिस के सारे सुरक्षा इंतजामों को धत्ता बताते हुए बीती रात भी एक पैट्रोल पंप मालिक को बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उससे डेढ़ लाख रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस अभी भी इसका कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार टोहाना के माडल टाऊन निवासी अरूण कुमार अपने जगन्नाथ पैट्रोल पम्प से बीती रात घर लौट रहा था। अरूण ने बताया कि वह पैट्रोल पम्प से अपने साथ डेढ लाख रुपए लेकर गाड़ी से घर आ रहा था। जब वह घर के सामने आकर रूका तो सजूकी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आ गए और आनन-फानन में पिस्तौल की नोक पर उससे रुपयों से भरा बैग छिन्न लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे रुपयों का बैग लेकर सिम्बल रोड़ की तरफ फरार हो गए। इसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थान का निरीक्षण करके जांच शुरू कर दी है। इस बारे में टोहाना में एसएचओ धर्मबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन वे कोशिश कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter