रतिया/इंदौरा, खान. बीते दिन रतिया के एक नर्सिंग कालेज की 11 लड़कियों को एक साथ खांसी-जुकाम के कारण अस्पताल में भर्ती होने से फैली स्वाइन फ्लू की सभी आशंकाओं पर आज विराम लग गया। इन लड़कियों को प्रथम उपचार के बाद आज एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दिया और छात्राएं अपने होस्टल में वापस पहुंच चुकी है। इस बारे में निजी अस्पताल के डाक्टर ओपी कक्कड़ ने बताया कि इन लड़कियों को पहले रतिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था और बाद में ये लड़कियां उनके अस्पताल में भर्ती हुई। डा. ने बताया कि लड़कियों के खांसी-जुकाम का चैकअप किया गया तो उसमें स्वाइन फ्लू जैसे कोई लक्षण नजर नहीं आए। छात्राओं का बीते दिन उपचार किया गया और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है।
No comments:
Post a Comment