रतिया/इंदौरा, खान. रतिया स्थित शहीद उद्यम सिंह नर्सिंग इंस्टीच्यूट की 11 छात्राओं को खांसी व बुखार की शिकायत होने पर रतिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। एसएमओ विनय जैन ने बताया कि आज सुबह नर्सिंग कालेज में पढऩे वाली छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि ये छात्राएं एक ही कमरे में रहती थी और सभी को एक साथ फिवर की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वाइन फ्लू की शिकायत को नकारते हुए डा. ने कहा कि छात्राओं को कल छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल में भर्ती छात्राओं में ज्योति, राजबाला, कविता, संजू, रणूका, पूनम, द्रोपदी, गीता, सुदेश, प्रियकां, व रिम्पी शामिल है। बताया जाता है कि इन छात्राओं को तीन दिन पूर्व सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई थी। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में कालेज प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वे उपलब्ध नहीं हो सके।
No comments:
Post a Comment