फतेहाबाद /टोहाना. जिले में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में आज 15 लोग घायल हो गए, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज प्रात: सुरेवाला के पास हुए सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय बच्चे सहित 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर जिला हिसार के गांव धासूं में आयेजित एक एक सत्संग समारोह से वापस आ रहा था कि सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक अपना संतुलन खो बैठा और कैँटर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में गांव फुलियां कलां का सुरेश, संतरो, सुमन, फूलपति, परमेश्वरी, राजो, रानी, बच्चा वीनस तथा जिले सिंह, विनोद व कर्मवीर को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर दूसरी ओर गांव मोहम्मदपुर रोही के पास हुए एक सड़क हादसे में 80 वर्षीय ताराचंद की मौत हो गई। तारांचद मोहम्मदपुर रोही में अपनी ढाणी में जा रहा था कि सड़क पर आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी तथा टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सामने से आ रही ट्राली में जा भिड़ा, जिससे मोटरसाइकिल सवार मनजीत, लक्ष्मण दास तथा चालक जगदीश भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामान्य अस्पताल में
भर्ती कराया गया।
No comments:
Post a Comment