फतेहाबाद। नेशनल हाइवे पर पुराने बस स्टैंड के सामने बने दि फतेहाबाद सहकारी बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही की बदौलत एक छात्रा के एकाउंट से रुपए गायब हो गए। जिसके कारण छात्रा को को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना रुपए निकलवाए वापिस लौटाना पड़ा। इससे पूर्व भी बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से दो हजार रुपए किसी छात्र के एकाउंट से गायब हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार मताना हाई स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा सरोज अपनी छात्रवृति के 1600 रुपए निकलवाने के लिए बैंक में आई। जब उसने बैंक से रुपए निकलवाने के लिए बैंक कर्मचारी से कहा तो उन्होंने बताया कि उनके एकाउंट में कोई राशि नहीं है। छात्रा ने बताया कि उन्होंने यहां से रुपए नहीं निकलवाए। इतनी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों के हाथ-पांव फुल गए। छात्रा ने इस बारे में बैंक मैनेजर से शिकायत की। बैंक मैनेजर ने बताया कि गलती से उक्त छात्रा के एकाउंट से रुपए किसी दूसरी छात्रा ने निकलवा लिए हैं। छात्रा के एकाउंट 47 पर 37 नंबर एकाउंट की छात्रा ने यह राशि निकलवा ली थी। यह राशि शीघ्र ही छात्रा सरोज को वापिस लौटा दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment