Friday, November 27, 2009

चंद्रमोहन की घर वापिस, हजकां में नहीं : भजनलाल

फतेहाबाद। धर्म परिवर्तन के बाद से ही चर्चाओं में रहने वाले चंद्रमोहन की घर वापसी हुई है लेकिन उसे हजकां में शामिल नहीं किया गया है। उसने अब तक हजकां की सदस्यता के लिए आवेदन भी नहीं किया है। अगर वह हजकां में शामिल होना चाहेंगे तो इस बारे में समय पर सोचा जाएगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने एएमपीएम पत्रकार से फोन पर बातचीत में कही। वह आज गांव मोहम्मदपुर रोही में रामजीलाल के पुत्र की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन ने घर में वापसी की है जिसकी उन्हें खुशी है। परंतु उन्होंने चंद्रमोहन के हजकां में शामिल होने के कयासों को नकारते हुए कहा कि अब तक चंद्रमोहन को हजकां में शामिल नहीं किया गया है। अगर वह हजकां में शामिल होना चाहता है तो इस बारे में गहनता से सोचा जाएगा। फिलहाल तो उसने हजकां के लिए आवेदन भी नहीं किया है। हजकां के कांग्रेस में विलय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि हजकां अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी तथा स्वतंत्र पार्टी के रूप में विपक्ष में रहेगी। उनका कांग्रेस में विलय का कोई इरादा नहीं है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का सीधा मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई को कंट्रोल करने के जो दावे किए थे उसमें वह लगातार फेल होती जा रही है तथा महंगाई आसमान को छूने लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter