फतेहाबाद/टोहाना/रतिया/भूना/गर्ग, बकराईद पर आज जिलेभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। आज फतेहाबाद में पुरानी तहसील स्थित प्राचीन ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रधान एसएम औसाफ अहमद उर्फ बाबू खान ने कहा कि बकराईद त्याग और प्रेम तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार अपनी हर प्यारी चीज खुदा की रह में कुर्बान करने व बुराई की कुर्बानी देकर अच्छाई अपनाने का त्यौहार है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को हर बुराई छोड़कर सच्चा इंसान बनाने का आग्रह किया। ईद की नमाज 9.15 बजे इमाम मोहम्मद रफी ने अता कराई व खुतबा पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर बाबू खान, हकीम अमानुल्ला सिद्दीकी, कासम अली, बबलू, सोनू, किन्नू, इसरार अहमद, नौशाद अहमद दीन इसलाम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। रतिया क्षेत्र में गांव रतनगढ़ की नूर मस्जिद में आज ईद उल जुहा की नमाज अता की गई। इमाम मोहम्मद कासिम ने नमाज अता करवाई। इसके अलावा गांव भूंदड़, बोड़ा, मीराना, बाहमनवाला सहित अनेक गांवों में लोगों द्वारा नमाज अता की गई और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर लाभ सिंह, जसबीर खान, फिरोज खान, मीर खान, अब्दुल खान सहित अनेक लोग मौजूद थे। उधर टोहाना में मुस्लिम धर्म का पर्व बकरा ईद स्थानीय दमकौरा रोड़ स्थित मस्जिद में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज पढकर अपनी श्रद्धा प्रकट की तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। भूना में मस्जिद सदर खां पाना में सैकड़ों मुस्लिमों ने नमाज अता की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा भी पहुंचे। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। लोगों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी करने की मांग की।
No comments:
Post a Comment