Monday, November 30, 2009

स्वामी दिव्यानंद की उपस्थिति में हुआ पंजाबी सभा अस्पताल का उद्घाटन

फतेहाबाद। समाज की भलाई के लिए जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी जाएगी मै पूरी निष्ठा से उसे पूरा करूंगा। यह आश्वासन राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा ने आज भट्टू रोड़ पर भगवान दास मैमोरियल पंजाबी सभा अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के लिए निजी कोष से दस लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज का यह प्रयास अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर ने कहा कि पंजाबी सभा अस्पताल जिला भर के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाएगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने कहा कि पंजाबी सभा ने अस्पताल का निर्माण करवाकर लोगों के लिए सेवा का अच्छा कार्य किया है। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया और इस परियोजना की कामयाबी के लिए कामना की। इस अवसर पर विधायक भारतभूषण बतरा, विनोद भ्याना ने भी अपने विचार रखे। अस्पताल के परियोजना चेयरमैन नंद लाल चौधरी, चन्द्रभान मुंजाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष सुधा, देवराज बतरा, आत्मप्रकाश बतरा, एन के कालड़ा, विजय मैहता, सुभाष जग्गा सहित अनेक शहरवासी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter