फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस को सतर्क रहने के आदेश देते हुए एसपी डा. सीएस राव ने नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों की एक बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ईवीएम वोटिंग मशीन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विधानसभा चुनावों में करीब तीन हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो हर तरह से सुरक्षा पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने चुनाव के समय अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार छोटे पुलिस कर्मचारी से लेकर डीएसपी तक होगा और पुरस्कार की राशि दो सो रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक होगी। इस मौके पर डीएसपी हैड कवार्टर सुरेश कौशिक, डीएसपी नृपजीत, डीएसपी हरीश दत्ता, एसपी रीडर राजबीर शर्मा, शहर थानाप्रभारी प्रकाशचंद, सदर थानाप्रभारी कपिल सिहाग, भट्टूकलां इंचार्ज मनोज कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment