रतिया. प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और नवरात्रों के बाद बाकि बचे विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की घोषणा कर दी जाएगी। यह बात पूर्व सांसद एवं हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई ने रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव जांडवाला सोत्तर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लडऩे में सक्षम है इसलिए गठबंधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक और एक ग्यारह होते हैं, इसलिए दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन किया था, लेकिन अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची कुछ समय पूर्व जारी कर दी गई थी, जबकि बाकि बचे उम्मीदवारों की घोषणा भी नवरात्रों के बाद कर दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश को नंबर वन बनाने का दावा कर रही है, लेकिन कहीं यह केवल दिखावा है। प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में केवल विकास तो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चोरी-डकैती व लूटपाट में हुआ है। आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन होने वाली लूट मार की घटनाओं ने प्रदेश की जनता को भयभीत कर दिया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती है। यह बदलाव विधानसभा चुनाव में सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि लोगों का झुकाव हजकां की तरफ हुआ है और विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्होंने विश्वासघात किया है। इस मौके पर उन्होंने रतिया क्षेत्र के भिरड़ाना, हड़ौली, फूलां सहित कई गांवों का दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पूर्व फतेहाबाद पहुंचने पर गांव बड़ोपल के पास कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष निहाल सिंह मताना, रणसिंह बैनीवाल, बाबा बूटासिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी काका, कुलवंत बराड़, पार्षद सुभाष रायल, देवेंद्र ग्रोवर, तरसेम खूनन,दर्शन गिल व धर्मपाल शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताँ उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment