अग्रोहा. दो अज्ञात युवकों द्वारा अग्रोहा मोड के पास नई बुलेरो लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। अग्रोहा पुलिस मामले की जानकारी ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को एक युवक बूलेरो लेकर हिसार से फतेहाबाद आ रहा था। जब वह हिसार से फतेहाबाद की तरफ रवाना हुआ तो दो युवक उसमें सवार हो गए और फतेहाबाद जाने की बात कही। बाद में अग्रोहा को पार करते ही दोनों युवकों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे धकेल दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में ड्राइवर किसी तरह से बड़ोपल चौकी पहुंचा। मामला अग्रोहा थाने का होने के कारण उसे अग्रोहा भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।
No comments:
Post a Comment