Wednesday, September 23, 2009

कांग्रेस घोषित की 68 सीटें, फतेहाबाद से दुड़ाराम होंगे उम्मीदवार

फतेहाबाद। प्रदेश की सबसे मजबूत पार्टी कांग्रेस ने लंबी उठापटक के बीच दोपहर बाद आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने आखिरकार 68 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के जारी होते ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। कांग्रेस की पहली सूची के लिए काफी दिनों से कयाश लगाए जा रहे थे, लेकिन टिकट के लिए कई मजबूत दावेदार होने के कारण कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी को उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में काफी दिक्कते आ रही थी। स्क्रीनिंग कमेटी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अन्य नेताओं को टिकट देने व सीटिंग एमएलए को टिकट देने के मामले में कोई निर्णय नहीं कर पा रही थी। आज कांग्रेस की पहली सूची आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद जारी की गई। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की चैयरमेन मोहसिना किदवई, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेसध्यक्ष फूलचंद मुलाना सहित कमेटी के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे। कमेटी द्वारा जारी की गई सूची में काफी दिनों से चर्चा में रही फतेहाबाद की सीट से पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा टोहाना से परमवीर सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से लक्ष्मण दास अरोड़ा, अटेली से अनिता यादव, पानीपत गांव से प्रसन्नी देवी, पटोदी से भूपेंद्र चौधरी, होड़ल से उदयभान सिंह, पृथला से रघुबीर सिंह तेवतिया, बडख़ल से महेंद्र प्रताप, रादौर से सुरेंद्र ढांडा, लाडवा से कैलाशो सेनी, पेहवा से हरमिद्र सिंह चट्ठा, कोसली से यादविंद्र सिंह, नारायणगढ़ से रामकिशन, पंचकूला से डीके बांसल, महम से आनंद सिंह दांगी, आदमपुर से जयप्रकाश, पलवल से करण दलाल, रोहतक से भारतभूषण बत्तरा, अंबाला केंट निर्मल सिंह, जगाधरी सुभाष चौधारी, तोशाम किरण, थानेसर से रमेश गुप्ता, गुहला चीका से दिल्लूराम, इंद्री से भीम मेहता, करनाल से सुमिता सिंह, पानीपत सिटी से दलबीर पाल सिंह, समालखा से संजय छोकर, राई से जयतीर्थ दहिया, खरखौदा से जयबीर बाल्मीकि, बरोदा से श्रीकृष्ण हुड्डा, गोहाना से जगबीर मलिक, जींद से मांगेराम गुप्ता, उकलाना से नरेश सेलवाला, बरवाला से रामनिवास गोहराला, लोहारू से सोमवीर सिंह, बवानीखेड़ा से रामकिशन फौजी, बहादुर गढ़ से राजेंद्र जून, अटेली से अनिता यादव, रेवाड़ी से कै. अजय सिंह यादव, गुडग़ांव से धर्मबीर सिंह गाबा, फिरोजपुर से मामन सिंह, भिवानी से शिवशंकर भारद्वाज, पटौदी से राजेंद्र चौधरी, शाहबाद से अनिल ढडूरी, हौडल से उदयभान सिंह, हिसार से सावित्री जिंदल, मंडी डबवाली से डॉ. केवी सिंह, बडख़ल से महेंद्र प्रताप, रादौरा से सुरेश ढांडा, कालका से सतविंद्र सिंह राणा, घरोंडा से विरेंद्र राठोर, कलानौर से शंकुला खटक, कैथल से रणदीप सुर्जेवाला, बादली से नरेश शर्मा, उचाना कलां से विरेदं्र सिंह, झज्ज्जर गीता से भुकल, अंबाला सिटी से विनोद शर्मा, मुलाना से मुलाना फूलचंद मुलाना, जगाधारी से सुभाष चौधारी, पूंडरी से दिनेश कौशिक, इंद्री से भीम मैहता, करनाल से सुनीता सिंह, गन्नौर से कुलदीप सिंह दहिया, बेरी से रघुबीर कादियान, गोहाना से जगबीर मलिक, जुलाना से आईजी शेर सिंह, पून्हाना से अख्तर हुसैन व नूह अफताब अहमद के नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची बाद में घोषित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter