Saturday, August 29, 2009

पंचनद समिति की बैठक संपंन

फतेहाबाद. अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति की एक मीटिंग श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में कल सायं विजय निर्माेही की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 31 अगस्त को दुखभंजन अखंड अमर शहीदी ज्योत एवं पवित्र पंचनद जल कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए 31 अगस्त को सायं 6 बजे नगर परिषद के समीप पहुंचेगी। जहां से थाना रोड, जवाहर चौक, भीवां बस्ती होते हुए श्री दुर्गा मंदिर पहुंचगी। जिसका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। वहीं इंद्रपुरा मोहल्ले में पंजाबी समाज की एक बैठक मोहन लाल गुलाटी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राज नारंग, रतन भठेजा, चंद्रभान मुंजाल, दर्शन नागपाल, सुनील गुलाटी, अनिल गुलाटी, केवल कृष्ण भठेजा, अश्विनी कंपानी, पंकज मेहता, संजय, नरेश कुमार, अशोक मेहता, कौशलया देवी, किरण बाला, स्नेहलता, डिंपल रानी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter