फतेहाबाद। बुखार के कारण पिछले दो दिनों में दो बच्चों की मौत होने से शहर में सनसनी फैल गई है। बीते दिन जहां एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई थी, वहीं आज भी सिविल अस्पताल के सामने झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले एक बच्चे की भी मौत हो गई। मृतक बच्चे मंगल के परिजनों ने बताया कि वे बीते दिन गोगा मेडी गए हुए थे। वापसी में आते समय बच्चे को बुखार की शिकायत हुई थी उन्होंने फतेहाबाद आकर एक निजी अस्पताल में दिखाया। बच्चे की हालत नाजुक होने पर वे उसे सिविल अस्पताल में ला रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में डॉ.दलीप ने बताया कि बच्चे का समय पर इलाज नहीं हुआ, इस कारण ही बच्चे की मृत्यु हुई।
No comments:
Post a Comment