Saturday, August 29, 2009

करंट से छात्र की मौत १ झुलस

फतेहाबाद, कुलां/कुलदीप. बीती रात नहर कालोनी में कूलर में करंट आने से सिरसा आईटीआई कालेज में पढ़ रहे भूना निवासी एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कुलां में बिजली कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि घायल को रतिया के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भूना के मिल्क प्लांट निवासी पवन पुत्र महेंद्र सिंह सिरसा आईटीआई का छात्र थ। गांव तक पास न बन पाने के कारण वह फतेहाबाद के नहर कालोनी में अपनी बहन के घर रहता था। परिजनों ने बताया कि बीती रात वह कूलर चला रहा था कि अचानक उसमें करंट आ गया। करंट आने से वह बूरी तरह से झुलस गया। झुलसी हालत में परिजन उसे अस्पताल में ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिनजों को सौंप दिया। दूसरी तरफ बिजली खंबे पर चढ़ कर बिजली की हाई बोल्टेज लाईन को ठीक करते समय बिजली निगम के लाईन मैन रामकुमार लांबा करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे टोहाना रैफर कर दिया। कुलां की भूना रोड़ पर प्लाई फैक्ट्री क ो जोडऩे वाली 11 हजार बोल्टेज की बिजली लाईन को ठीक करने के लिए बिजली कर्मचारी राम कुमार लांबा फोरमैन खम्भे पर चढ़ा और इसी दौरान बिजली की तारों में करंट आ गया। बिजली अधिकारी बन्द की गई लाईन में करंट आने की जांच कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter