सिरसा। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने वाले बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एमडीएलआर ग्रुप के चेयरमैन गोपाल कांडा के सिरसा आगमन पर आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और स्वागत यात्रा के माध्यम से शहर भर में कांडा ने प्रभावशाली शाक्ति प्रदर्शन किया। स्वागत यात्रा का आगाज डिंग मोड से हुआ और दिल्ली पुल तक आते-आते इस में हजारों वाहनों और अपार जनसमूह शामिल हो गया। दिल्ली पुल से प्रीतम पैलेस तक तो चींटी भर जगह दिखाई नहीं दी, जहां लोग न खड़े हों। इस पैलेस से गोपाल कांडा को खुली जीप में लाया गया तथा यहीं से हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शुरू हो गई। यह यात्रा बरनाला रोड, चत्तरगढ़ पट्टी, डबवाली रोड, सांगवान चौक, सुरखाब चौक, परशुराम चौक, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, जनता भवन रोड, अनाजमंडी रोड, सूरतगढि़य़ा बाजार, घंटाघर चौक, रानियां बाजार से होते हुए बाबा तारा कुटिया पहुंची। इस दौरान स्वागत यात्रा को तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों ने रोक कर फूलों-नोटों की मालाएं पहनाईं और गोपाल का अभिनंदन किया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का गोपाल ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया और इस कार्यक्रम में आए जनसमूह का आभार व्यक्त किया। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों की ओर से तोरण द्वार लगाए गए थे और स्वागत स्थलों पर मीठे जल के साथ साथ लंगर भण्डारे, लड्डू आदि की व्यवस्था की थी। इस काफिले में शामिल लोगों की संख्या में अधिकतम तादाद सिरसा विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की थी। ट्रैक्टर ट्रालियां, कारें, जीपें, बसें और सैंकड़ों दुपहिया वाहनों पर सवार बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने गोपाल कांडा के स्वागत में शामिल हो कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। आज से ही राजनीतिक पारा काफी ऊंचा दिखाई देने लगा है। इस यात्रा में जहां गोबिंद कांडा, सूरत सिंह सैनी, रतन जमालिया, कृष्ण सैनी, भूप सैनी, सुशील गोयल, महावीर मोदी अपनी-अपनी टीमों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू करते नजर आए, वहीं शहर में गणमान्य लोगों ने विभिन्न स्वागत स्थानों पर खड़े हो कर गोपाल का अभिनंदन किया। रतन जमालिया की गाडिय़ों पर लगे आकर्षक पोस्टर के कारण उनकी भारी तादाद अलग से ही नजर आ रही थी।
Holi
Ampmnews Epaper
Saturday, August 29, 2009
कांडा का रोड़ शो, हर जगह भव्य स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment