Thursday, August 27, 2009

फतेहाबाद से चुनाव लड़ना ही मेरी प्राथमिकता : संपत

फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद से चुनाव लडऩे पर ही प्राथमिकता रहेगी। यह बात पूर्व वित्तमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. संपत सिंह ने आज गांव बड़ोपल में सरपंच कलावंती पत्नी पृथ्वी सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता तो फतेहाबाद की रहेगी, लेकिन पार्टी हाई कमान जहां से चाहेगा, वे वहीं से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कहीं से भी टिकट नहीं मिला तो वे पार्टी में रहकर उसका प्रचार प्रसार करेंगे। प्रो. सिंह ने कहा कि उनका मकसद कांग्रेस को मजबूत करना है। इसके लिए वे इनेलो, हजकां व अन्य पार्टियों के लोगों को कांग्रेस में जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे किसी तरह का दबाव नहीं दे रहे हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मनमर्जी से पार्टी की नीतियों में विश्वास करने वालों को ही कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करते हॅैं और इन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत्त है। एक बार फिर इनेलो पर कटाक्ष करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि पहले लोकदल देवीलाल की पार्टी होती थी और उसमें जन-जन का विश्वास होता था, लेकिन अब बाप-बेटों ने लोकदल को चौटाला पार्टी में तबदील कर दिया है। इसी के साथ ही वे देवीलाल की नीतियों को भी भूल गए हैं। उन्होंने चौटाला परिवार से अभय सिंह को सही मानते हुए कहा कि उस परिवार के सदस्यों में एकमात्र वही ठीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किसी एक वर्ग की बजाए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। उनके द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों से समाज के सभी वर्गों को फायदा हो रहा है। इस मौके पर जुगलाल टूटेजा, रायसिंह खिचड़, सुभाष गोदारा, श्योकरण, सुनील गोदारा, छोटूराम, हनुमान जांगू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter