फतेहाबाद। महाराष्ट्रीय गणेश मंडल फतेहाबाद द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का आज समापन मूर्ति विसर्जन के साथ कर दिया गया। इस मौके पर गणेश की पूजा करके उसे सजाया गया और शहर भर में झांकी निकाली गई। यह जानकारी देते हुए मंडल के सदस्य बजरंग पाटिल ने बताया कि इस उत्सव के लिए भक्तों में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दस क्विंटल का प्रसाद वितरण किया गया है। मूर्ति विसर्जन के समय निकाली जाने वाली झांकी के लिए महराष्ट्र से स्पैशल बैंड मंगवाया गया है। इस बैंड के साथ ही भक्त थिरकते, गुलाल छिड़ककर खुशी मनाते हुए थाना रोड से चले। इसके बाद जवाहर चौक पहुंचे। वहां से नैशनल हाइवे होते हुए नए बस स्टैंड के बाद पुराने बस स्टैंड पहुंचे। वहां से वे ढोल की थाप पर नाचते हुए बड़ोपल की तरफ रवाना हुए। वहां पर वे मूर्ति का विसर्जन करेंगे। इस मौके पर दलीप कुमार, शिवाजी हलधर, शिवाजी मराठा व सुखदेव मराठा सहित काफी संख्या में गणेश के भक्त उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment