हांसी. गत देर रात स्थानीय नगर परिषद की चेयर पर्सन पिंकी गाबा के पति की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके विरोध स्वरूप आज सुबह लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और ढाई घंटे तक जीटी रोड को जाम रखा। बा
द में एसपी हिसार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को 72 घंटे के अंदर-अंदर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खोला। जानकारी के अनुसार चेयरपर्सन पिंकी गाबा अपने पति इंद्रजीत गाबा के साथ गत रात हिसार से हांसी अपने रूपनगर स्थित निवास पर आए। जैसे ही वे घर में दाखिल होने लगे तो पीछे घात लगाकर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने इदं्रजीत की कनपटी पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पुत्र योगेश गाबा ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वे हांसी के सबसे शरीफ व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वहीं हजकां के पूर्व जिला प्रधान विनोद भ्याणा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद ढाई घंटे देरी से पुलिस मौके पर पहुंची, जिस कारण कार्रवाई में देरी हुई। उन्होंने कहा कि यह गाबा का नहीं शराफत का कत्ल है। सुबह तक कार्रवाई न होने के विरोध स्वरूप लोगों व परिजनों ने हाइवे पर दरियां बिछाकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और एसपी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों व लोगों को 72 घंटे के अंदर-अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को अस्पताल से घर ले जाते समय बाजार में हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई।
No comments:
Post a Comment