Wednesday, August 26, 2009

स्वार्थों के लिए हुआ इनेलो-भाजपा गठबंधन : होशियारी लाल

सिरसा, 26 अगस्त : इनैलो भाजपा गठबंधन के टूटने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि यह गठबंधन न तो प्रदेश न ही जनता के हित के लिए किया गया था, बल्कि यह गठबंधन दोनो दलों द्वारा पूर्णत: अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए किया गया था जब उनके यह स्वार्थ पूरे नही हुए तो यह गठबंधन भी नही रहा। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष भोला जैन ने आज एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। जैने कहा कि इनैलो और भाजपा नेता गठबंधन के बाध यह कहते नही थकते थे कि यह दलों का नही दिलों का गठबंधन है, लेकिन अब न तो उनके दिल रहें और दलों को प्रदेश की जनता ने ही साफ कर दिया है। भोला जैन ने कहा कि हरियाणा की प्रबुद्ध जनता अब हर अच्छी-बुरी बात को जानती है और सच झूठ के भेद को भी खूब पहचांती है और यही कारण है कि झूठ की राजनीति करने के लिए इनैलो व भाजपा द्वारा किए गए गठबंधन की सच्चाई को पहचांते हुए जनता ने इस गठबंधन को सिरे से निकार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा के लोग अब किसी भी नेता या दल की चिकनी-चुपड़ी बातों से गुमराह होने वाले नही है। मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडड की सराहणा करते हुए जैन ने कहा कि मुख्यमन्त्री हुडड ने हमेशा सच पर आधारित राजनीति की है और उन्होंने मात्र झूठी वाह-वाही लेने के लिए कभी भी कोई गुमराहकून घोषणा या बात नही की। कांग्रेस नेता ने कहा कि हुडड ने जो कहा उसे करके दिखाया है और यही कारण है क हुडड सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में जो उपलिब्धयां हासिल की है, वे अपने आप में बेमिसाल है। जैन ने कहा कि हरियाणा की जनता का पूर्ण रूप से भूपेन्द्र सिंह हुडड के साथ होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जनता उनकी नीतियों में विश्वास करती है और उन्हें सच्चा व ईमानदार व्यक्ति मानती है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter