फतेहाबाद: हजकां-बसपा गठबंधन की जीन्द महारैली का न्यौता देने के लिए आज हजकां-बसपा के अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने दर्जनों का दौरा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, हजकां जिला प्रधान निहाल सिंह मताना, पूर्व जिला प्रधान राजेन्द्र चौधरी काका, हजकां किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया, बसपा भाईचारा कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कक्कड़, हलका प्रधान राजेन्द्र खिलेरी, सुभाष रॉयल, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मोगा, का. रामेश्वर डेलू, अरविंद बैनीवाल, सुरेन्द्र पाल जाजूदा, ईश्वर सिंह बागड़ी, धर्मपाल सीला, गोपालाराम, प्रेमचंद मेहरा, कप्तान सिंह, बसन्त रूखाया, सज्जन गढ़वाल, रामसिंह मेहूवाला, सीताराम माचरा, ठाकुर लादूराम, देवेन्द्र ढांड, अनिल खिचड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मेहूवाला में एक ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे हजकां की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
No comments:
Post a Comment