फतेहाबाद/रतिया. कुरुक्षेत्र से शुरू की गई दुखभंजन शहीदी जोत व पंचनद कलश यात्रा का स्थानीय भोजा राम धर्मशाला में पंजाबी समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर 1947 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पंजाबी नेताओं ने कहा कि पंजाबी समुदाय में आज जो जागृति आई है, वह शहीदों की देन है, जो भुलाई नहीं जा सकती। इस मौके पर पंजाबी सभा के प्रधान डीडी मेहता, ईश्वर तनेजा, नवनीत मेहता, रामचंद्र, सतीश, हरबंस खन्ना, विनोद जग्गा, विक्की मैहता, ईश सरदाना, डॉ.नीरज कटारिया, मदन नागपाल, राम तनेजा, राजीव चुघ, देसराज कामरा, राजेंद्र कालड़ा, मोहन बुद्धिराजा सहित युवा पंजाबी सभा के सदस्य भी उपस्थित थे। यह यात्रा आज सायं फतेहाबाद पहुंचेगी। जहां पर नगर पालिका कार्यालय के बाहर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। जहां से यह यात्रा थाना रोड, शिव चौक, बीघड़ मोड़ ंहोते हुए श्री दुर्गा मंदिर पहुंचगी। इसके बाद रात को 9 बजे रात्रिभोज व प्रेस कांफे्रंस दर्शन नागपाल के निवास स्थान पर की जाएगी।
No comments:
Post a Comment