Monday, August 3, 2009

बहुत कुछ कह गई, धन्यवाद रैली

फतेहाबाद. मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्सह हुड्डा की 2 अगस्त को नए बस स्टैंड के सामने अनाजमंडी शैड के नीचे आयोजित अभिनंदन रैली अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई। इस रैली में जहां टिकट के दावेदार नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी किसी ने किसी बहाने सभी दावेदारों को खुश करने का काम किया। फतेहाबाद की रैली में अहम भूमिका निभा रहे संसदीय सचिव दूड़ाराम पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा मेहरबान रहे। अपने भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिले में कल्याणकारी योजनाएं लागू करवाने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने पर संसदीय सचिव की प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषणों में जतला दिया कि कांग्रेस में विश्वास रखने वाले एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने वालों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि जो मांगें सांसद अशोक तंवर द्वारा रखी गई हैं, वे उन्हें अवश्य पूरा करेंगे। इस मौके पर उन्होंने प्रो.संपत सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जहां प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व कुनाल भादू से काफी देर तक गुफ्तगूं की, वहीं संसदीय सचिव दूड़ाराम एवं पूर्व सांसद सुशील इंदौरा के निवास पर जलपान ग्रहण कर उनकी पीठ भी थपथपाई। इससे पूर्व पुलिस लाइन में पहुंचने पर संसदीय सचिव दूड़ाराम ने मुख्यमंत्री का गुलदस्तों के साथ स्वागत किया और वो उनके साथ ही गाड़ी में अभिनंदन समारोह तक पहुंचे। भले ही अभिनंदन रैली रविवार को ही खत्म हो गई और वह स्थान अब काफी शांत हो, लेकिन रैली में मुख्यमंत्री की पैनी निगाह यहां के नेताओं के लिए बैचेनी पैदा कर गई।
नशील वस्तु खिला व्यापारी से लूटे हजारों रुपएफतेहाबाद. दिल्ली से फतेहाबाद रोडवेज बस में आ रहे एक भैंस व्यापारी से बीती रात अज्ञात ठगोंद्वारा नशीले बिस्कुल खिलाकर करीब 27 हजार रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बेहोश व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन गाजियाबाद की पूजा कालोनी निवासी सुधीर ने बताया कि बीती रात व ह दिल्ली से भादरा के लिए चला था। वहां से उसे करीब 30 हजार रुपए में एक भैंस खरीदनी थी। व्यापारी ने बताया कि जब वह बस में बैठा तो कुछ लोगो उसके साथ बैठ गए। रास्ते में उन्होंने उससे दोस्ती की व खाने के लिए बिस्कुट दिए। उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी बेहोशी की जानकारी फतेहाबाद बस स्टैंड पर परिचालक को तब चली जब सभी सवारिएं नीचे उतर गई और व्यापारी अकेला बस में सोया रहा। परिचालक ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन बेहोशी की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter