नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। इसी के साथ ही कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 100 दिन में महिलाओं को पंचायती चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा पूरा कर दिया। इससे पूर्व गुजरात ही एक मात्र ऐसा राज्य था, जहां पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्राप्त था।
No comments:
Post a Comment